फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 87 व्यक्तियों को हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
शामली के जिला अस्पताल में टीका लगवाता पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 87 व्यक्तियों को लगाया टीका
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल में एक बूथ पर शनिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया, जिसमें 300 के सापेक्ष 87 व्यक्तियों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल में एक बूथ पर ही टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का लक्ष्य 300 व्यक्तियों का रखा गया था, जिसमें 87 व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। इनमें 20 महिलाएं और 67 पुरुष को टीके लगे हैं। टीकाकरण 29 प्रतिशत रहा।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन की दूसरी डोज पहली के अनुरूप ही लगनी है। अगर किसी को पहली डोज कोविशील्ड वैक्सीन की लगी है, तो दूसरी डोज भी इसी वैक्सीन की लगेगी। इसी प्रकार अगर किसी को पहली डोज कोवैक्सीन की लगी है तो दूसरी डोज भी कोवैक्सीन ही लगेगी। उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन के टीकाकरण कार्ड में ऊपर कोना नीले रंग का है, जबकि कोविशील्ड वैक्सीन के टीकाकरण के कार्ड में ऊपर का कोना नारंगी लाल रंग का है। उधर, जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव का नया केस नहीं मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 16 है।

शामली के जिला अस्पताल में टीका लगवाता वृद्घ।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें