फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने पी लिया तेजाब, गंभीर

Sun, 28 Feb 2016 12:59 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। शौचालय के बाहर रखी तेजाब की बोतल उठाकर दो वर्षीय बालक ने पी लिया। हालत खराब होने पर बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी दौलत निवासी आजिम का दो वर्षीय बेटा तालिब शनिवार सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच बालक शौचालय में घुस गया तथा शौचालय साफ करने के लिए वहां रखी तेजाब की बोतल उठाकर तेजाब पी लिया। तेजाब मुंह में जाने के बाद बालक चिल्लाया।
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे। पास में तेजाब की बोतल पड़ी थी। उसे गांव में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद बालक को शामली के अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें