फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की बोर्ड बैठक में 9 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका सभाकक्ष में पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड बैठक हुई। इसमें नौ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बोर्ड बैठक के दौरान दिसंबर 2021 से जुलाई 2022 तक 11 करोड़ 23 लाख 13 हजार 617 रुपये की आय और 14 करोड़ 79 लाख 77 हजार 499 रुपये के व्यय का अनुमोदन किया गया। शीतलहर से बचाव के लिए नगर में 1500 कंबल वितरण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए पालिका की नवसर्जित सीमाओं में पाइप लाइन बिछाने तथा नए नलकूप लगाने का प्रस्ताव पारित कराया गया।
पालिका के सीमा विस्तार क्षेत्र में सफाई के लिए 20 नए सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त कराने, पालिका के सीमा विस्तार क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाली निर्माण व नाला निर्माण कराने के लिए 1 करोड़ 48 लाख 98 हजार 489 रुपये की स्वीकृति, मोहल्ला आलकला वार्ड दो में हरिजन बस्ती पंचायतघर में प्रथम तल पर हॉल का निर्माण, मोहल्ला आल कलां वार्ड नौ में पंचायतघर में इंटरलॉकिंग फर्श, नगर स्थित मंदिरों व मस्जिदों में सीसीटीवी लगाने तथा पालिका में नवसृजित क्षेत्र में शासन आदेश पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत डीपीआर तैयार करके शासन को भेजने के प्रस्ताव पारित कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सभासद शगुन मित्तल ने कस्बे की जनता को खूंखार बंदरों व कुत्तों से निजात दिलाने की मांग उठाई। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल ने किया। यहां कार्यालय अधीक्षक जैगम हुसैन, सफाई लिपिक रवींद्र कुमार, जलकल लिपिक तासिम अली, सभासद सूरजपाल, इलियास, इंतजार, वहीदन, नसीमा, सकुलत, शबनम, साहिला उर्फ सालेहा, सालिम, चांद सिद्दिकी, शगुन मित्तल, मोहम्मद आसिम, मोहम्मद सलमान, इसराइल, शाहिद, नौशाद, मोहसिना, सुकेब खान, मेहराब उर्फ मेहराज, फरहा उस्मानी, शमशाद, विशाखा, संजीव जैन, राधेश्याम व रोहताश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें