फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत को लेकर किसानों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। बुटराडा स्टैंड पर चल रहे किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। यह धरना दिल्ली देहरादून इकॉनामिक कॉरिडोर हाईवे निर्माण में जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर शनिवार को किसानों की सभा हुई। सभा में 27 सितंबर को धरना स्थल पर होने वाली महापंचायत को लेकर रणनीति बनाई। सभा ने वक्ताओं ने कहा कि सभी किसान 27 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव गांव जाकर किसानों को अवगत कराएं। सभी किसानों से एकजुट होकर एक प्रोजेक्ट एक मुआवजे की मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। इस दौरान, देशपाल सिंह, वीरपाल आर्य, अमित कुमार, राजबीर सिंह, श्यामपाल सिंह, राजकुमार आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें