फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि इतने ही मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 71 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर के बुढ़ाना रोड निवासी एक किशोरी और एक महिला संक्रमित मिली। गोशाला रोड और तालाब रोड पर एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। गांव घिस्सूगढ़ में भी महिला संक्रमित मिली। इनके अलावा गांव कसेरवा कलां, जिड़ाना, जलालाबाद व खेड़ीकरमू में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नौ नए कोरोना पॉजिटिव की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अलावा कोरोना के नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 71 रह गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें