फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली चोरी की रोकथाम के लिए रात्रि फ्लैग मार्च निकाला

Sun, 11 Feb 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में चौक बाजार में नाइट फ्लैग मार्च के दौरान विद्युत विभाग की टीम-विद्युत विभाग
विज्ञापन
कैराना। बिजली चोरी रोकथाम अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने रात के समय नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अनाउंसमेंट कर बकायादारों को बकाया जमा करने एवं बिजली की चोरी ना करने के लिए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अधीक्षण अभियंता रामकुमार एवं अधिशासी अभियंता रवींद्र प्रकाश के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने इमाम गेट क्षेत्र में एडीओ ओपी बेदी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने अनाउंसमेंट कर दो हजार रुपये से ऊपर के बकायादारों को अपना बकाया बिल जल्द से जल्द जमा करने एवं उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी ना करने की चेतावनी दी गई। एसडीओ ओपी बेदी ने बताया कि बिजली चोरी रोकथाम अभियान के तहत रात 10 बजे से 12 रात बजे तक नाइट फ्लैग मार्च निकल गया हैं। जिससे बिजली की चोरी पर रोकथाम लग सकें तथा बकाया वसूली और अधिक की जा सकें। इस दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार, गिरीश प्रकाश, रवि वर्मा, टीजीटू कय्यूम व कंवर सहित सभी संविदा कर्मी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें