फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शादी कराने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी

Sun, 11 Feb 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे में युवकों की शादी कराने के नाम पर ठगी किए जाने का मामला प्रकाश मेंं आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला रामरतन मंडी निवासी ने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि नवंबर माह में गौरा नाम का एक व्यक्ति, पड़ोसी महिला के साथ उनके घर पर आया, जिसने उसके भाई की शादी कराने की बात कहकर एक फाॅर्म भरवाया था, जिसकी एवज में उसने अपने अकाउंट में आठ हजार रुपये डलवाए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा कस्बे के कई लोगो से शादी कराने का झांसा देकर फार्म भरवाए और रुपये लिए। आरोपी ने मोबाइल फोन नंबर देने के साथ जनवरी में शादी की बात कही थी परंतु अब वह फोन करने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है चौकी प्रभारी राहुल कादियान ने बताया कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली महिला व उसके पति को चौकी पर बुलाया है, जिससे आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें