फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से पहुंचे एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एमके जैन

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव लाडो माजरी में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि पर ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एमके जैन ने लखनऊ से यहां पहुंचकर दो दिवसीय दौरे में जिले के निर्माणाधीन हाईवे और बाईपास की गुणवत्ता की जांच की। हाईवे और बाईपास निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि हाईवे, बाईपास और फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी लाते हुए तय समयावधि में पूरा करें। निर्माण में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी एमके जैन ने मेरठ-करनाल हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, शामली बाइपास के तहत सिभांलका और सेहटा में फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। पानीपत-खटीमा हाईवे में मुजफ्फरनगर और शामली तक हाईवे की गुणवत्ता की जांच की। हाईवे और बाईपास निर्माण में आ रही कठिनाईयों की जानकारी लेकर प्रशासन के अफसरों से बातचीत की। इस दौरान एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक संजय कुमार मिश्रा, मैनेजर तकनीकी ललित प्रताप पाल, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के टीम लीडर रामेश्वर चौबे, मेरठ-करनाल हाईवे के टीम लीडर एमके तिवारी, पानीपत-खटअीमा हाईवे के टीम लीडर पंकज कुमार मौजूद रहे।
डीएम से भी की मुलाकात
क्षेत्रीय अधिकारी ने डीएम जसजीत कौर से कलक्ट्रेट में मुलाकात की। डीएम ने बताया कि मेरठ- करनाल और दिल्ली-देहरादून हाईवे की भूमि को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में आ रही कठिनाई दूर कर ली गई हैं। जल्द ही अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। म्यान कस्बा, सींगरा, टपराना गांवों में अतिक्रमण है। छह धार्मिक स्थल हाईवे की जद में आ रहे हैं। आगामी एक सप्ताह में इन गांवों का अतिक्रमण नियमानुसार हटाया जाएगा।

बाबरी क्षेत्र के गांव रायपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण भूमि पर लिया जा रह?- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव सेहटा में निर्माणाधीन सर्विस रोड का निरीक्षण करते एनएचएआई के क्षेत्रीय अ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें