फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवविवाहिता बहु का ससुराल के गेट पर धरना, पुलिस मौन

Mon, 04 Nov 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव मनठ में पीड़ित महिला अपनी बहन के साथ ससुराल में घर के बाहर धरना देती
विज्ञापन
जलालाबाद/थानाभवन। गांव मनट में ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्रवधु को घर से निकाला तो नवविवाहिता ने घर के दरवाजे पर धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


गांव दुल्ला खेड़ी निवासी शिवानी पुत्री विक्रम की शादी गाव मनट मंटी में 24 मार्च को हुई थी। आरोप है कि शनिवार की रात नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया। जिससे क्षुब्ध विवाहिता ससुराल के बाहर गेट पर धरने पर बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा तब तक उसका विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक महिला धरने पर बैठी थी।
विज्ञापन

विवाहिता के ससुराल के गेट पर धरना देने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा। उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

संतोष कुमार,एएसपी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें