फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कैराना और शामली में बनेंगे नए बिजलीघर

Wed, 20 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग की समस्या से निजात के लिए कैराना और शामली में नए बिजलीघर बनने जा रहे है। साथ ही जिले के पांच बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा 68 स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में टिटौली बिजलीघर की क्षमता 10 से 15 एमवीए, बनत की 10 से 13 एमवीए, जलालाबाद की 10 से 13 एमवीए, थानाभवन की 10 से 15 एमवीए और कमालपुर बिजलीघर की क्षमता 10 से 15 एमवीए तक बढ़ाई जाएगी। इस कार्य के लिए दो करोड़ 53 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शामली, कैराना, थानाभवन, ऊन, जलालाबाद और कांधला क्षेत्र में 68 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। इस पर एक करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले में बिजली आपूर्ति को और मजबूत बनाने के लिए 58 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बताया कि कैराना और शामली टाउन में नए बिजलीघर स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। इससे पहले भी दो बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूरे होने के बाद लोगों को बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से काफी राहत मिलेगी। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें