फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खोडसमा और लिसाढ़ में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र

Sat, 07 Feb 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों की टीम ने खोडसमा में करीब 3200 बीघा भूमि और लिसाढ़ ग्राम पंचायत की भूमि का चयन कर लिया है। चयनित भूमि की रिपोर्ट यूपीसीडा कानपुर मुख्यालय के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. विजय किरण आनंद को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश झा के नेतृत्व में टीम ने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस योजना की जानकारी दी, जिसके तहत हर जिले में 50 से 100 एकड़ भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है। डीएम के निर्देश पर यूपीसीडा की ओर से रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी एवं नामित भूमि अध्यापित अधिकारी उमेश शुक्ला ने शामली में पहुंचकर दो दिन तक स्थलीय निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीम ने खोडसमा गांव की 3200 बीघा भूमि तथा लिसाढ़ गांव की भूमि का निरीक्षण कर अंतिम रूप दिया। भूमि अध्यापित अधिकारी ने बताया कि खोडसमा की भूमि पर हाईकोर्ट से आया स्टे पहले ही निरस्त हो चुका है। खोडसमा की भूमि का रिकॉर्ड वर्ष 1950 की खसरा-खतौनी के आधार पर खंगाला गया।
विज्ञापन

अधिकारी का कहना है कि खोडसमा और लिसाढ़ की भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपयुक्त मानते हुए रिपोर्ट यूपीसीडा कानपुर मुख्यालय को सौंप दी जाएगी।
यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश झा ने बताया कि भूमि उपलब्ध होने के बाद यूपीसीडा द्वारा उद्यमियों को सस्ती दरों पर भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। प्लॉटिंग कर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे जिले में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें