फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर की नई काॅलोनियां पालिकाक्षेत्र में होंगी शामिल

Tue, 22 Oct 2024 03:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों की मांग पर नगरपालिका सीमा के बहार विकसित हो रही शहर की नई काॅलोनियों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जबकि पालिका के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को सभासदों ने सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। बोर्ड बैठक में रखे गए कुल पांच में चार प्रस्ताव सर्वसम्मति पारित हुुए।
विज्ञापन

नगरपालिका सभाागार में सोमवार को सुबह बोर्ड बैठक पालिकाध्क्ष अरविंद संगल की अध्यक्षता में हुई। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने जून 2024 से सितंबर 2024 तक नगरपालिका की आय 6,37,73,741 रुपये और व्यय 11,73,33,542 रुपये के प्रस्ताव को बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। नगर विकास विभाग की मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के लिए 16 करोड़ आठ लाख 70 हजार रुपये के बजट का प्रस्ताव पास हुआ।
बैठक में नगरपालिका बाहर हदूद को अंदर हदूद करने के प्रस्ताव पर सभासदों ने कहा कि शहर के बाहर हदूद में नई-नई काॅलोनी विकसित हो रही है और उनमें भवन व प्रतिष्ठानों आदि का निर्माण हो चुका लेकिन अभी वे पालिका में दर्ज नहीं किए गए हैं। उन्हें शामली बाहर हदूद क्षेत्र को पालिका सीमा में समायोजित कर सर्वे कराकर उन पर भवन कर व जलकर निर्धारित किया जाए। अधिशासी अधिकारी ने बताया पालिका में भूमि अध्यापित कमेटी का गठन किया गया है, जो शामली सीमा से बाहर हदूद काॅलोनियों को शामली हदूद में लेने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इसमें बोर्ड को ही निर्णय लेते हुए भूमि प्रबंधक कमेटी से प्रस्ताव पास कराकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद शामली सीमा क्षेत्र में अंदर हदूद किया जाएगा।
बैठक में 25 में 24 सभासद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, अवर अभियंता सिविल श्रीकांत सिंह राणा, अवर अभियंता जलकल हर्षित गर्ग, लिपिक अनिल शर्मा, प्रदीप बिडला, राकेश कुमार, साजिद, वसीम अहमद माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें