शामली। यात्रियों के लिए शामली से लखनऊ का सफर साढ़े 13 घंटे का रह गया है। जिससे यात्रियों को ट्रेनों के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। प्रतिदिन शामली से लखनऊ के लिए एक एसी समेत पांच रोडवेज बस संचालित की जा रही हैं।
शासन ने होली के मद्देनजर सभी जिलों को रोडवेज बस आवंटित की हैं। एक बस शामली जिले को मिली है। यह बस रविवार को शाम पांच बजे शामली से लखनऊ के लिए रवाना होगी। सुबह साढे छह बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। लखनऊ से शाम छह बजे चलकर अगले दिन सुबह सात बजे तक शामली आ जाएगी। जिला मुख्यालय से लखनऊ के लिए प्रतिदिन पांच बसें संचालित हो रही है। जिसमें तीन बस मेरठ होकर और दो बस शामली से मुजफ्फरनगर बिजनौर मुरादाबाद बरेली होकर लखनऊ के लिए संचालित हो रही हैं। इनमें एक एसी बस शामिल है। इसके अलावा एक बस कैराना शामली होकर लखनऊ के लिए चल रही है। एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि शामली से यात्रियों का लखनऊ आना-जाना आसान हो गया है। संवाद