संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेडिकल स्टोर संचालक ने औषधि निरीक्षक पर ड्रग का लाइसेंस देने के नाम पर 25 हजार रुपये की वसूलने करने एवं निरीक्षण के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर के गोशाला रोड स्थित शुभ मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीण कुमार ने डीएम से शिकायत की। साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें आरोप लगाया कि औषधि निरीक्षक शामली स्टोर संचालकों का उत्पीड़न कर रहीं हैं। निरीक्षण में कमियां निकालकर रिश्वत मांगी जाती है। पीड़ित से भी औषधि निरीक्षक ने ड्रग्स लाइसेंस देने की एवज में 25 हजार रुपये वसूले हैं। अब निरीक्षण करने के नाम पर भी 40 हजार रुपये की की मांग की जा रही है। रुपये नहीं देने पर उसका लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी जा रही है। औषधि निरीक्षक के उत्पीड़न के चलते वह अपना कारोबार छोड़ने के लिए मजबूर हैं।
- अनियमितता बरतने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कई स्टोर संचालक अपना स्टोर बंद कर फरार हो जाते हैं। कार्रवाई रोकने के लिए स्टोर संचालक झूठे आरोप लगा रहे हैं। इस तरह के आरोपों से कार्रवाई नहीं रुकेगी। अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं, जांच में सच सामने आ जाएगा। - निधि पांडे, औषधि निरीक्षक शामली
-
दीपक गुप्ता