फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना चेन तोड़ने के लिए बनाई नई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था बनाई है। अब किसी कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर कार्यालय या बैंक को 10 दिन तक बंद रखा जाएगा या दूसरे कर्मचारियों से काम कराया जाएगा। इसके साथ ही होम क्वारंटीन कोरोना पॉजिटिव को परिवार से अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 3565 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय रोजाना कोरोना केस की संख्या 10 से कम चल रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर केस में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले शामिल है। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित व्यक्ति 10 दिन तक परिवार से अलग कमरे में रहेगा और परिवार के किसी भी सदस्य के संपर्क में नहीं आएगा।
अब ऐसे कोरोना के मरीजों पर लगातार निगरानी की जाएगी और स्वास्थ्य टीम घर जाकर जानकारी लेगी। इसके अलावा अगर किसी बैंक या कार्यालय में कोई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसे भी 10 दिन तक बंद रखा जाएगा या फिर वहां सैनिटाइजेशन के बाद दूसरा स्टाफ काम करेगा। ऐसा करने से 10 दिन तक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले कर्मचारी भी किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ पाएंगे। कोरोना संक्रमित मिलने वाले व्यक्ति के घर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैनिटाइजेशन होगा और 50 मीटर के दायरे में नगर निकायों द्वारा सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इस नई व्यवस्था से कोरोना की चेन तोड़ने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें