शामली जैन डिग्री कॉलेज में मोबाईल बैंकिंग के बारे में जानकारी लेते छात्र छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के पांचवें दिन छात्रों को नेट बैंकिंग की जानकारी दी।
शनिवार को गांव हाथी करौदा में आयोजित कार्यक्रम में कालेज प्रबंधक दीपक जैन, सहायक प्रबंधक पीएनबी बनत, ग्रामीण बैंक शामली के प्रबंधक रवि पटेल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और जन धन योजना पर बैंक अधिकारियों ने जानकारी दी। छात्रों को बैंकिंग से जुड़ने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वेस्ट मैटेरियल विषय पर विचार व्यक्त किए। जिसमें प्रथम स्थान अंबर बालियान, द्वितीय स्थान पर खुशी और तृतीय स्थान पर कशिश रही। संचालन कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार ने किया।