फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में नेहा निकली सबसे आगे

विज्ञापन
कांधला राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित क्रिडा प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दौड़ में नेहा निकली सबसे आगे
विज्ञापन

कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 40वें क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया। 100 मीटर दौड़ में नेहा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त, किया जबकि भाला फेंक में शिवानी ओर गोला फेंक में ऋतु प्रथम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने किया। डॉ. प्रदीप कुमार ने उनको पौधा प्रदान कर स्वागत किया। प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय की खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं। खेल में जीत हार का महत्व नहीं, बल्कि खेल में भाग लेने का महत्व है। इसलिए सभी छात्राओं को खेल में भाग लेना चाहिए। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नेहा सैनी बीए तृतीय वर्ष प्रथम, निशा चौहान बीए तृतीय वर्ष द्वितीय व हिबा मिर्जा बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में शिवानी बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, नीतू बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय, अनु बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में शालू सैनी बीए तृतीय वर्ष प्रथम, शिवानी बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय, तथा आकांक्षा बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में ऋतु सिंह बीए तृतीय वर्ष, पूजा मालिक, नेहा बीए द्वितीय वर्ष क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। क्रीड़ा समारोह में डॉ. बृजभूषण, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. सुनील कुमार, सीमा सिंह, डॉ. विनोद कुमार व डा रामायन राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें