फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ऊन/कैराना। तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी डीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापरक निस्तारण करते हुए नियमित समीक्षा भी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी डीएम ने कहा कोई भी प्रकरण आईजीआरएस पर डिफाल्टर की श्रेणी में ना आए, उन्होंने जनपद शामली की रैंक माह अक्तूबर में आईजीआरएस निस्तारण में टॉप 20 में आने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान 53 शिकायतें आईं। इनमें मात्र चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया। इस दौरान एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार ऊन सचिन कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील शामली में एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम के समक्ष 40 शिकायतें आईं, जिनमें दो शिकायतों का का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार शामली प्रियंका जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना तहसील सभागार में सीडीओ रंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें आई। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान राशन कार्ड बनवाने, अधिक विद्युत बिल आने, चकरोड एवं नालियों से अवैध कब्जे हटवाने, गंदगी से निजात दिलाने एवं डेंगू के मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग कराने की शिकायतें आई। इस अवसर पर एसडीएम स्वप्निल यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, एसीएमओ जाहिद त्यागी, तहसीलदार गौरव सांगवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें