फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के सप्लायर की तलाश में एनसीबी ने डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। नशीली दवा के सप्लायर की तलाश में हरियाणा की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। एनसीबी के साथ कैराना निवासी एक आरोपी भी था। जिससे दो दिन पहले टीम ने 65 हजार नशे की गोलियां पकड़ी थीं।
करनाल की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसआई बलवान सिंह, एसआई चंदेश्वर, हेड कांस्टेबल कैप्टन कुंडू, रवींद्र व अजय शनिवार देर रात कैराना पहुंचे। टीम के साथ कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी कन्हैया सैनी भी था। सूत्रों के अनुसार हरियाणा एनसीबी ने शुक्रवार को उससे 65 हजार नशे की गोलियां पकड़ी थीं। एनसीबी ने अदालत में आवेदन करके कन्हैया को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान कन्हैया ने नशे के कारोबार से संबंधित कई महत्वपूर्ण राज उगले। एनसीबी को आरोपी से यह भी जानकारी मिली कि उसने नशे की गोलियां कैराना के एक मेडिकल स्टोर से खरीदी थी। अधिक मुनाफे में हरियाणा सप्लाई करनी थी। इससे पहले ही एनसीबी ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने हरियाणा एनसीबी को बताया कि कैराना में कई मेडिकल स्टोर संचालक नशे की गोलियां बेचते हैं। वहीं, कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद एनसीबी ने आरोपी की निशानदेही पर कस्बे के कई मोहल्लों में दबिश दी। हालांकि दवा हाथ नहीं लग सका। रविवार को भी एनसीबी क्षेत्र में डेरा डाले रही। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात में हरियाणा एनसीबी ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें