फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के पुस्तकालयों को मिली एनबीटी की पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के पुस्तकालयों को मिली एनबीटी की पुस्तकें
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में बने पुस्तकालयों के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से पुस्तकें मिली हैं। प्राथमिक विद्यालयों के लिए 39 पुस्तकें और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुस्तकालय के लिए 50 पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं हैं। पुस्तकें मिलने से विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित होगी।
शासन के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकालय बनाए गए हैं। पुस्तकालय बनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में उनकी आयु वर्ग के अनुुसार चित्रों व रोचक कहानियों के माध्यम से किताबें पढ़ने की आदत विकसित करना है। पुस्तकालयों में किताबें तो उपलब्ध थी,ं लेकिन वे पर्याप्त नहीं थीं। इसके चलते नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से परिषदीय विद्यालयों के पुस्तकालयों के लिए किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के लिए 39 किताबों का सेट मिला है जबकि उच्च व कंपोजिट विद्यालय को 50 किताबों का सैट उपलब्ध कराया गया है। जिले में 596 प्राथमिक, उच्च और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन

इन किताबों में महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, महिला सशक्तिकरण व विज्ञान संबंधी आदि कहानियों का भी संग्रह है। प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी और उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय के लिए पुस्तकें मिल गईं हैं। पुस्तकालय के लिए कक्षावार समय निर्धारित किया गया है, ताकि सभी विद्यार्थियों को रोजाना अपनी पसंद की किताबें पढ़ने का मौका मिल सके। जो विद्यार्थी पढ़ने के लिए घर पर किताब ले जाना चाहते हैं, उन्हें किताब उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

- परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकालयों के लिए एनबीटी की किताबें उपलब्ध कराई गईं हैं। इन किताबों से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसति होगी। - अमित कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायकि सहभागिता बेसिक शिक्षा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें