शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा के तृतीय शिविर बृहस्पतिवार को मोहल्ला रेलपार में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा अपने आप में पूर्ण चिकित्सा है।
शिविर में डॉ. सतीश कुमार गर्ग ने कहा कि सभी रोगों की जननी (कब्ज) है। कब्ज के कारण ही गैस, तेजाब आदि बनते है और वो अन्य रोगों को बढ़ाते है। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मनुष्य स्वस्थ रहा सकते हैं। तृतीय शिविर सुबह छह बजे से 11 बजे तक चलेगा। शिविर में सत्यपाल आर्य, महिपाल शर्मा एवं योगाचार्य नरेंद्र सिंह आर्य योग की क्लास लेंगे। सहयोग के रुप में रामेश्वर दयाल आर्य, बबीता, मंजू, नरेंद्र, संजय शर्मा, अर्चना विश्वकर्मा, डॉ. मधु, गोपाल, कौशल आदि सेवा कार्य करेंगे। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद विश्वकर्मा, संसार सिंह, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, महेश शर्मा, चमन लाल अरोरा, बाला विश्वकर्मा, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया।