फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नरेश टिकैत बोले- आबादी से नहीं गुजरने देंगे विद्युत लाइन

Sat, 27 Dec 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
एलम में धरने में बोलते भाकियू के नरेश टिकैत। संवाद
विज्ञापन
कांधला। कस्बा एलम में उत्तरी विकास नगर की आबादी के बीच से लाइन निकाले जाने के विरोध में शुरू हुए धरने पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत धरने पर पहुंचे और कहा कि आबादी से विद्युत लाइन नहीं गुजरने देंगे।
विज्ञापन

कस्बा एलम में बीते लगभग 16 दिनों से विद्युत विभाग द्वारा कस्बा एलम के उत्तरी विकास नगर क्षेत्र से होकर एचटी लाइन खींचने की तैयारी की जा रही है, जिसका स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। बुधवार को विद्युत विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंची और जबरन कार्य शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने के तीसरे दिन भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र से एचटी लाइन गुजरना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।
कहा कि जब तक समस्या का स्थायी और सुरक्षित समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक किसी भी हाल में लाइन बिछाने नहीं दी जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग पर मनमानी करने और जनता की सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जबरन कार्य कराने का प्रयास किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने में अंकित पवार, पूर्व चेयरमैन दीपा पवार, सुरेंद्र सिंह, प्रभात मलिक, पप्पू प्रधान, ओम सिंह, मास्टर बलजोर, वीरेंद्र सिंह वर्मा, देव पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें