लंबीकूद में नरेंद्र, ऊंची कूद में फरदीन रहे प्रथम
थानाभवन। कस्बे के किसान इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन लंबीकूद, ऊंची कूद , गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन सबसे पहले लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद सीनियर में नरेंद्र ने प्रथम, फरदीन ने दूसरा व सन्नी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद जूनियर में फरदीन प्रथम, निखिल दूसरा व शिवा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद सीनियर वर्ग में मोनू ने प्रथम, आशू ने दूसरा व रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक जूनियर वर्ग में प्रवेज अली प्रथम, श्रवण दूसरे व विश्वास पांचाल तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक सीनियर वर्ग में आकाश ने प्रथम, तालिब ने दूसरा व मोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 26 दिसंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ प्रतिभा सैनी, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश वर्मा, इरफान, बिजेंद्र सैनी, प्रदीप सैनी, अक्षय कुमार सहित कॉलेज का स्टॉफ उपस्थित रहा।