कांधला। औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे एलम निवासी नकुल पंवार का जोरदार स्वागत किया गया।
बुधवार को नकुल पंवार गोल्ड मेडल के साथ अपने पैतृक कस्बा एलम पहुंचा, तो पूरे कस्बे के लोगों के साथ पंवार खाप के लोगों ने ढोल बाजे और फूलमाला से उसका स्वागत किया। नकुल के साथ आए कोच सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि नकुल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2015 में स्कॉटलैंड और 2015 में ताइवान में ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर देश का नाम रोशन किया। चेयरमैन उदयवीर सिंह, रामकिशन, प्रधान कल्लन, राजवीर सिंह, जयप्रकाश, सुल्तान आदि रहे।