फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी नहीं रुका नाले का निर्माण कार्य

Fri, 06 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी में नाले का निरीक्षण करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में जलालाबाद क्षेत्र के हसनपुर लुहारी में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से लोक निर्माण विभाग की भूमि पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए जिलाधिकारी  शामली सुजीत कुमार से निर्माण रुकवाने की मांग की थी। मगर निर्माण जारी है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कब्जे की नीयत से यह निर्माण किया जा रहा है। डीएम ने सीडीओ को निर्माण रोकने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के जेई द्वारा भी मौके का निरीक्षण कर  नाले का निर्माण करने में विभाग की अनुमति नहीं लेने एवं विभाग की कई मीटर  गह छोड़कर निर्माण कराये जाने की जानकारी दी थी। 

इन सबके बावजूद नाले का निर्माण  जारी है। इस मामले में ग्राम प्रधान  प्रतिनिधि सतीश सैनी का कहना है कि नाला लोक निर्माण  विभाग की भूमि पर बनाया जा रहा है। पीछे से नाले को हटाया गया है अगर वह  अवैध कब्जा करने वालों को हटाने का प्रयास करेंगे तो नाला निर्माण बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें