फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रत्येक घर में कपड़े का थैला बांटेगी नगर पंचायत

Wed, 29 Jan 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बनत नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक लेती चेयर मैन कुसुम देवी व ईओ । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शामली। नगर पंचायत बनत बोर्ड बैठक में छूटी दुकानों पर व्यापारी लाइसेंस शुल्क दोबारा से निर्धारित करने और एक अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए प्रत्येक घर एक-एक कपड़े का थैला बांटने, कस्बे में ओपन जिम खोलने को लेकर भूमि तलाश करने पर सहमति बनी। सेफ्टी टैंक की पांच साल में एक बार सफाई करने और सेफ्टी टैंक की सफाई न कराने वाले मकान मालिकों से जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को बनत नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष कुसुम देवी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर सहमति के साथ पास किए गए।
विज्ञापन

जिसमें सभासदों द्वारा नगर पंचायत का एक सेफ्टी टैंक की हर पांच साल में एक बार सफाई कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। व्यापारी लाइसेंस शुल्क को दोबारा से निर्धारित करने और आगामी एक अप्रैल से लागू करने के प्रस्ताव की स्वीकृति हुई। कस्बे में लगी एलईडी में विज्ञापन कराने को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

कस्बे में ओपन जिम के लिए जमीन तलाश करने को लेकर विचार विमर्श प्रस्ताव पास हुए। अधिशासी अधिकारी देवकी नंदन, नगर पंचायत सदस्य योगेंद्र शर्मा, दीपक, इकराम अली, पूजा, सुनीता, उमा, शर्मिला, अजय कुमार, अमरेश, हरवीर, शहनाज, कल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें