फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात से सुबह तक छाया रहा कोहरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 23 Jan 2023 04:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली रात्री में धीमानपुरा मार्ग पर फैला कोहरा
विज्ञापन
शामली। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक छाए रहे कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और सड़कों पर दृश्यता 60 से 70 फीसदी घट गई। मंगलवार को सुबह सूर्योदय के कई घंटे बाद तक घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन ठहरा रहा। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर से ठिठुरन में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन


सुबह के समय छाए घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक आगामी तीन दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
-
कोहरे की वजह से हादसे में युवक घायल

शामली। कोहरे की वजह से इंडस्ट्रियल एरिया में युवक डीसीएम की चपेट में आने से घायल हो गया। कैराना के मोहल्ला खैल कलां निवासी सुहेब अपनी रिश्तेदारी में शामली आया हुआ था। यहां से वह बाइक पर मंगलवार सुबह लौट रहा था। इंडस्ट्रियल एरिया में किसी का फोन आने पर वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बात करने लगा। तभी शामली की ओर से आई डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। सुहेब को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद

शामली रात्री में धीमानपुरा मार्ग पर फैला कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें