फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कृष्णा नदी किनारे बसे गांवों में मिले गंभीर रोगों के मरीज

Mon, 23 Jan 2023 04:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कृष्णा नदी किनारे बसे गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए सर्वे में गंभीर बीमारी के रोगी मिले हैं। यह सर्वे एनजीटी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले सप्ताह किया है, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। सर्वे के दौरान गांवों में कैंसर, लीवर, श्वांस, उदर व त्वचा के गंभीर रोगी पाए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने जिले में नदी किनारे बसे गांवों में बीमार लोगों का सर्वे करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे। सर्वे के माध्यम से गांवों में बीमारियों की जानकारी की गई। एनजीटी ने खासतौर से कैंसर, लीवर, उदर, चर्म रोग और श्वांस के रोगियों के बारे में जानकारी जुटाने पर जोर दिया था। जिले में कृष्णा नदी सहारनपुर जिले की सीमा जलालाबाद से शुरू होकर कांधला क्षेत्र से होकर गुजरती है। इस नदी के किनारे थानाभवन, कुड़ाना और कांधला सीएचसी ब्लाक क्षेत्र के 31 गांव हैं। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन गांवों में शिविर लगाकर अलग-अलग बीमारियों के मरीजों की जांच कर जानकारी जुटाई।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुड़ाना सीएचसी ब्लाक क्षेत्र के 15 गांवों में 538 मरीजों की जांच की गई। जिनमें कैंसर के 22, श्वांस के 63, लीवर के 20, त्वचा के 55 व उदर रोग के 12 मरीज चिन्हित किए गए। कांधला सीएचसी ब्लाॅक क्षेत्र के आठ गांवों में 137 मरीजों की जांच की गई। इसमें कैंसर के छह, श्वांस के 60, लीवर के 42, त्वचा के छह व उदर रोग के 16 रोगी पाए गए। थानाभवन सीएचसी ब्लाॅक क्षेत्र के आठ गांवों में 637 मरीजों की जांच में कैंसर के नौ, श्वांस के 75, लीवर के 26 त्वचा व उदर रोग के छह मरीज पाए गए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर नदी किनारे बसें गांवों में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर मरीजों की जानकारी की गई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये रही मरीजों की स्थिति
ब्लाॅक मरीज - कैंसर - श्वांस - लीवर - त्वचा - उदर
कुड़ाना - 538 - 22 - 63 - 20 - 55 - 12
कांधला - 137 - 06 - 60 - 42 - 06 - 16

थानाभवन - 637 - 09 - 75 - 26 - 08 - 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें