- पांच साल तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव को किया गया टीकाकरण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में विशेष टीकाकरण पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन जिले में पांच साल तक के 905 बच्चों को टीकाकरण किया गया।
जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए पांच साल तक के बच्चों को टीकाकरण किया जाता है। नियमित टीकाकरण से जिले में 17 हजार से अधिक पांच साल तक के बच्चे वंचित हैं। इन बच्चों को टीकाकरण के लिए सोमवार से विशेष टीकाकरण पखवाड़ा सोमवार से शुरू किया गया। पहले दिन जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी और गांवों में एएनएम द्वारा टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 94 बूथों पर टीकाकरण किया। पहले दिन 905 बच्चों को टीके लगाए गए। इनमें पेंटा वन के 200 बच्चों को, पेंटा दो के 164, पेंटा तीन के 167, मीजल्स रूबेला एक के 173 और मीजल्स रूबेला दो के 201 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। यह अभियान इस महीने 15 दिन तक चलेगा
टीकाकरण पखवाड़े में 20 बूथों पर लगे टीके
कैराना। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण पखवाड़े के तहत क्षेत्र में 20 जगहों पर कैंप लगाए। इस दौरान शून्य से पांच साल तक आयु के बच्चों को टीकाकरण किया गया।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण पखवाड़ा प्रारंभ कर दिया गया। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के आर्यपुरी, इस्लामनगर, भूरा, पावटीकलां, रामड़ा पूंझडी, गोगवान व तीतरवाड़ा समेत 20 स्थानों पर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें आशाओं के सहयोग के चलते विभाग की ओर से शून्य से पांच वर्ष तक आयु के करीब 250 बच्चों को टीकाकरण हुआ। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बच्चों को गलघोंटू, खांसी, निमोनिया, टीबी व पोलियो आदि से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही, लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एक पखवाड़े तक यह अभियान चलेगा।