शामली, थाना भवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान कैंप का शुभारंभ पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया। सीएमओ ने बताया क्षेत्र मे प्रत्येक गांव में यह अभियान बीस जनवरी तक 25 सत्र में चलेगा। उसके बाद भी मार्च माह तक गांव-गांव टीकाकरण किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सभी बच्चों का टीकाकरण होना चाहिए। पहले स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे किया था और कुछ बच्चे रह गए थे, तो उनको इस अभियान के माध्यम से टीकाकरण करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि यह टीका 12 बीमारियों की रोकथाम में सहायक है। केंद्र पर 18 बच्चों का टीकाकरण हुआ। इस अवसर पर डॉ. महिमा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवजीत बेदी, डॉ. लविश, डॉ. विक्रम, डॉ. सुशील, दीपक कोरी प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद रहे।