फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: काठा नदी पुल पर लिंटर का कार्य पूरा, हादसों पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित काठा नदी के पुल का लिंटर का कार्य पूरा हो चुका है। ब्लैक स्पॉट बन चुके काठा नदी का पुल चालू होने से दुर्घटनाओं पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे मार्ग पर काठा नदी पुल के दोनों और हाईवे को वनवे कर दिया गया था। जिसके कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होने लगी थी। काठा नदी का दूसरा पुल बन जाने से सड़क हादसों पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि तत्कालीन सपा सरकार में मेरठ-करनाल हाईवे का की चार लेन रोड का निर्माण किया गया था। जिसमें काठा नदी पुल मात्र दो लेन का ही बना था। दोनों और चार लेन रोड होने से यह पुल दुर्घटनाओं का स्पॉट बन गया था। इसी कारण पिछले दिनों पंजाब निवासी कैंटर के दो चालकों की दूसरे वाहन में टक्कर होने से मौत हो गई थी।

हाईवे निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते काठा नदी पुल का निर्माण कार्य कछुआ चाल पर चल रहा है। वर्षों बाद क्षेत्र के लोगों को पुल पर लिंटर का कार्य पूरा होने से उम्मीद बंधी है कि यहां पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें