फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दम निकलते वतन तेरे लिए, हसरत ये कि मेरा कफन तिरंगा हो...

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्षय में प्रशासन की ओर से कुल हिंद मुशायरा एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए शायरों व कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत शायरी, मां की ममता से जुड़ी कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन


मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार रात ईदगाह के मैदान में पालिका प्रशासन की ओर से कुल हिंद मुशायरा एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम संतोष कुमार सिंह ने की। संयोजक पालिका अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी रहे। रात करीब 10 बजे एडीएम, एसडीएम, अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष ने शमां रोशन की। इसके बाद झांसी से आए शायर जफर कमाल ने कहा कि उसकी हरकतों से ये लगा वो अमीर हैं नया-नया, सिक्का जब फकीर को उसने उछाल कर दिया। सियासी खेल भी कितना अजीब है किस-किस को अपने पास बैठाना पड़ा मुझे, एक जमाना लगता है मंजिल को पाने में, सोचना जरा पहले हाथ को बढ़ाने में, जप्त करना पड़ता है दोस्ती निभाने में। इसके अलावा एडीएम संतोष कुमार ने भी मुशायरे में सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि मेरे एक हाथ में जमजम दूजे में गंगाजल हो, दम निकले वतन ऐ तेरे लिए हसरत ये कि मेरा कफन तिरंगा हो, कसम उठा लो सभी अब कोई दंगा ना हो। अमरोहा की महिला शायर निखत ने कहा कि मुरझाए कोई फूल तो गुलदान रो पड़े, एक शख्स मर जाए तो संतान रो पड़े, ऐसी फिजा बनाओ ऐ मेरे देशवासियों हिंदू का घर जले तो मुसलमां रो पड़े। वहीं मशहूर शायर अल्ताफ जिया ने आधी रात के बाद सुस्त हो चुके मुशायरे में अपने जोशीले कलामों से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने मुशायरे में सबसे पहले 4 मिसरे पेश किए करते हुए कहा कि अपने जलते हुए सीने की दवा चाहते हैं, गुफा वाले भी मदीने की हवा चाहते हैं, परिंदे बहुत फड़फड़ाने लगे हैं जो नोचे गए थे वो पर आ गए क्या, भंवर की आंख से कश्ती निकलने वाले कहां गए, वो समुद्र संभालने वाले कहां गए, तू अपने दिल की स्याही को साफ कर पहले। इस दौरान उन्होंने लगातार कई शायर पड़े। मुशायरे का संचालन करते हुए इरशाद अंजुम ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम आपके माथे पर लिखा हो, मगर आपके सीने में हिंदुस्तां होना चाहिए। मुशायरे में मोहन मुंतजीर, जुनैद अख्तर, नवाजिश, महक कैरानवी, तनवीर जलालपुरी, जय सिंह आर्य व शाइस्ता सना आदि ने भी अपने कलाम पेश किये।
इस दौरान इकरा हसन, एसडीएम स्वप्निल यादव, अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सपा विधायक नाहिद हसन की छोटी बहन इकरा हसन, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें