शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय वॉलीबाल और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। अभी तक वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर की टीम और शतरंज में मेरठ के कॉलेजों के छात्रों का दबदबा रहा। शनिवार को सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला होगा।
36वीं प्रांतीय तीन दिवसीय वॉलीबाल एवं शतरंज प्रतियोगिता में शामली, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 में मुजफ्फरनगर ने नागौरी और शिकारपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी ग्रुप में बुलंदशहर ने जहांगीराबाद को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 में भी मुजफ्फरनगर ने ही खुर्जा एवं मंडौला को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी पूल में नेहरू नगर गाजियाबाद ने शामली और राजनगर को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अंडर-19 में नेहरू नगर गाजियाबाद ने मुजफ्फरनगर और शिकारपुर को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। इसी पूल में शामली की टीम ने जहांगीराबाद को हराया।
वहीं शतरंज प्रतियोगिता अंडर-19 में क्वार्टर फाइनल में आदित्य मेरठ, अंश मेरठ, शुभम सहारनपुर, नमन मेरठ, दीक्षित सहारनपुर, यश मेरठ, अनंत मेरठ, आशुतोष सहारनपुर पहुंचे। जिसमें आदित्य मेरठ, नमन मेरठ और आशुतोष सहारनपुर सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गए है। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने विजयी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर जगवीर शर्मा (पर्यवेक्षक), खेल संयोजक पंकज गुप्ता, रामपाल, मलूक चंद, आचार्य नीटू कश्यप, ब्रजपाल, अशोक सोम, अंकुर कुमार, नितिन कुमार, धीरज कुमार, रवि कुमार, महेश कुमार, विपिन कुमार व विशाल कुमार रहे।
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय वॉलीबाल एवं शतरंज प्रतियोगिता में खि