फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी पालिका
विज्ञापन

कैराना। कोरोना संक्रमण काल में किसी गरीब असहाय की मौत होने पर नगरपालिका शव के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी। इसके अलावा वार्डों में घर-घर जाकर निगरानी समिति के सदस्य सर्वे करके कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को दवाई की किट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका सभाकक्ष में पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में वार्ड सभासदों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि कोई असहाय व्यक्ति की कोरोना से मौत होने पर शव को नदी में नहीं बहाएगा। गरीब असहाय की मौत होने पर वार्ड सभासद या अन्य नागरिक नगर पालिका को सूचित करें, ताकि उसके अंतिम संस्कार का खर्च पालिका वहन करके सही तरीके से अंतिम संस्कार करा सके। इस अवसर पर पालिका कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, जेई सूरज शर्मा, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग, आरिश खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें