कांधला में अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका टीम व पुलिस
शामली, कांधला। कस्बे में फैले अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया एवं कई अतिक्रमण धारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगद समन शुल्क वसूल किया एवं कई कब्जा धारियों का सामान भी जब्त कर लिया अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा।
कस्बे के मेन बाजार सहित रेलवे रोड दिल्ली बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर खा था। कस्बे वासी लगातार जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के निस्तारण की मांग कर रहे थे। लोगों की शिकायत को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। मंगलवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन को साथ लेकर नगर में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया।
इस दौरान नगरपालिका की टीम को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई जगहों पर विरोध का सामना भी करना पड़ा। विरोध के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा और पालिका की टीम ने कई अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए उनसे शमन शुल्क वसूल किया एवं कई कब्जा धारियों के टीम ने सामान जब्त कर लिए। नगर पालिका व पुलिस प्रशासन के द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा।