फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जबरन मकान खाली कराने पर परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 31 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
टोल प्लाजा की जद में आए मकानों को बिना मुआवजा खाली कराने का विरोध करते हुए लक्ष्मणपुरा के ग्राम
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल प्लाजा के निर्माण के लिए अब प्रशासन ने चार और मकानों को खाली कराने के नोटिस जारी किए। जिसका मकान मालिकों ने खुलकर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने जबरदस्ती हमारे मकानों को खाली कराया तो हम बच्चों सहित आत्मदाह कर लेंगे
विज्ञापन

मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव लक्ष्मणपुरा के निकट टोल प्लाजा का निर्माण कार्य चल रहा है। एनएचएआई स्थानीय प्रशासन ने मिलकर टोल प्लाजा को दूसरी ओर हटा दिया है। गांव निवासी राम कुमार, तेजपाल, बबीता पत्नी सुभाष तथा नरेश ने बताया कि सोमवार को एसडीएम ऊन विजय शंकर मिश्र ने अपने कार्यालय ऊन बुलाया था। उन्होंने कहा था कि तुम चार लोग अपने मकान खाली कर दो। इसके बदले सरकार से नकद या चेक से अपना मुआवजा प्राप्त कर लो।
राम कुमार का कहना है कि हम प्रशासन के साथ हैं, लेकिन हमें चेक या नकद में मुआवजा नहीं चाहिए। हमारी जमीन के मुआवजे को हमारे खातों में भेजें। ग्रामीणों ने प्रशासन पर जबरन मकान खाली करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने जबरदस्ती की तो हम अपने बच्चों सहित आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें