कैराना में मारपीट में घायल नगर पालिका का लाइनमैन मुबारिक-संवाद
- फोटो : विकास भवन।
कैराना। कस्बे में रात को ट्रांसफार्मर के फ्यूज जोड़ने गए नगरपालिका के लाइनमैन को छह लोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपियों ने लाइनमैन के गले में बेल्ट डालकर खींचा और नाले में धक्का दे दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी मुबारिक ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साथी फरमान के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और अपने मकान के पास पोल पर विद्युत लाइट के ढीले तार को जोड़ने के लिए कहने लगा। उसने मना किया तो नाराज युवक कुछ समय बाद छह से अधिक युवकों को लेकर मौके पर पहुंच और सभी ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके गले में बेल्ट डालकर कुछ दूर तक खींचा और बाद में नाले में धक्का दे दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल लाइनमैन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।