कांधला। नगर पालिका परिषद की प्रभारी ईओ और एसडीएम न्यायिक निकिता शर्मा सोमवार को नगर के विभिन्न मार्गों से अतिक्रमण हटवाया।
अभियान की शुरुआत नगर के मुख्य बाजार से की गई। ईओ के साथ नगर पालिका प्रशासन व पुलिस टीम ने मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को तत्काल अपने सामान को हटाने की हिदायत दी। साथ ही व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्य बाजार के बाद जैन स्थानक, अनाज मंडी रेलवे रोड का पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज कराने की भी चेतावनी दी। इस दौरान टीम में मुख्य लिपिक अशोक कुमार, अमरीश कुमार, राशिद खान, फैसल, गुलजार आदि मौजूद रहे।