मुकेश पुंडीर को पगड़ी पहनाते ठाकुर समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के गांव कैड़ी स्थित जानकीदास इंटर कॉलेज में पुंडीर खाप के 12 गांव के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें ठाकुर मुकेश पुंडीर को खाप का चौधरी चुना गया। रविवार को पुंडीर खाप के 12 गांवों के चौधरी के चयन को लेकर हुई पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर कर्ण सिंह और संचालन ठाकुर नरोत्तम सिंह, परमवीर सिंह ने किया।
पंचायत में सर्वसम्मति से कैड़ी के मुकेश पुंडीर को ही माला और पगड़ी पहनाकर चौधरी घोषित किया गया। इस दौरान पूरण सिंह, शेर सिंह राणा, जाहिद, महेशपाल चेयरमैन, इमरान सोंता , ईशम सिंह गुजरहेड़ी, ओमप्रकाश महाबतपुर, विक्रम सिंह नगला, प्रताप सिंह, मनोज राणा , देवेंद्र सिंह मैनेजर, कामिल प्रधान भेसानी, भुट्टू प्रधान, प्रेम सिंह, पूर्व प्रमुख नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।