फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बंजारा बस्ती में सड़क के नाम पर कीचड़, पेयजल की समस्या

Thu, 08 Aug 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगर पालिका के सीमा विस्तार को दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर पालिका में शामिल बंजारा बस्ती के लोग आज भी मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बस्ती में सड़क के नाम पर उबड़ खाबड़ कीचड़ युक्त कच्ची सड़क है। पानी की सरकारी टंकियां कहीं कहीं लगी है। जनता पेयजल और साफ सफाई नहीं होने से परेशान है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में आर्यपुरी बंजारा बस्ती को सीमा विस्तार के चलते नगर पालिका में शामिल कर लिया गया था। पालिका में शामिल होने के बाद हाऊस टैक्स तो लग गए, लेकिन नगर पालिका की सुविधाएं यहां नाम मात्र भी नहीं है। बस्ती की मुख्य सड़क कच्ची मिट्टी की उबड़ खाबड़ है जिस पर कीचड़ भरा रहता है। बरसात में तो हालात बहुत बुरे हो जाते हैं। बरसात में कई फिट गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इसमें चलना भी दूभर हो जाता है। ऊपर से सड़क पर गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार रहती है। पिछले साल नगर पालिका ने यहां पेयजल के लिए पाइप लाइन तो बिछा दी,लेकिन टंकी कहीं कहीं लगी होने के कारण पेयजल की समस्या भी बनी है।

यह बोले लोग

-बस्ती निवासी का कहना है कि यहा घरों मे पेयजल नहीं आता है। पालिका ने टंकी के कनेक्शन बहुत कम लोगों को दिए हैं। जिस घर के बाहर टंकी लगी थी। उन्होंने पाइप जोड़ कर टंकी अपने घर के अंदर ले ली है। - नवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर हर समय कीचड़ भरा रहता है। साफ सफाई भी नहीं होती। हर समय मच्छर परेशान करते हैं। मच्छरों के कारण बस्ती के लोग बीमार रहते हैं। - नूरजहां

बस्ती में बिजली तो आती है,लेकिन पानी नहीं मिलता। कई बार नगर पालिका में शिकायत की ,लेकिन समाधान नही हुआ। - इमराना
बरसात में यहां बुरा हाल हो जाता है। सड़कों पर कीचड़ भर जाता है। गंदगी के कारण मच्छर पनपते हैं, जिससे बीमारियां फैलती हैं। - सलीम
बस्ती में मौके पर जाकर जांच की जाएगी। अगर सड़क पास हुई है तो जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी
-समीर कुमार, अधिशासी अधिकारी कैराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें