फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आचार संहिता लागू होने में सांसद के विकास कार्य हुए प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांधला, झिंझाना, ऊन नगर पंचायत के शहरी क्षेत्रों में दिए थे 10-12 विकास कार्यों के प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस और किसान दिवस का आयोजन नहीं होगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में सांसद निधि के 10-12 नए विकास कार्य अधर में लटक गए।
कैराना सांसद प्रदीप चौधरी की सांसद निधि में शामिल कांधला, झिंझाना और ऊन शहरी निकाय क्षेत्र में सड़क खंड़जा के 10-12 विकास कार्याें के प्रस्ताव कार्य कराने के लिए दिए गए थे। अप्रैल माह मे विकास कार्य शुरु होने थे। आचार संहिता लागू होने से ये कार्य अधर में लटक गए हैं। सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि विकास कार्य निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद हो जाएंगे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि आचार संहिता की वजह से शहरी क्षेत्रों में नए कार्य शुरु नहीं हो पाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्याें पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले विधायकों ने खर्च की निधि
नगर निकाय चुनाव की संभावना को देखते हुए विधायकों ने निधि की धनराशि के पहले ही प्रस्ताव देकर कार्य शुरु करा दिए गए थे। थानाभवन विधायक अशरफ अली, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी का कहना है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर विधायक निधि में विकास कार्य के प्रस्ताव देकर पहले ही टेंडर जारी कराकर शुरु करा दिए थे। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी निधि में आई धनराशि के प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत हो गए थे। उनकी निधि खत्म हो गई है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव की आचार संहिता जारी रहने से संपूर्ण समाधान दिवस, किसान दिवस और थाना समाधान दिवस के कार्यक्रम नहीं होंगे। निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें