थानाभवन। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार सुबह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बीडीओ भी मौजूद रहे। आचार संहिता उल्लंघन के इस मामले में अधिकारी बोलने से बचते रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास सरकार प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रखी है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में कुटीर उद्योगों के माध्यम से आचार धूपबत्ती आदि वस्तुओं का निर्माण और बिक्री हो रही है। इसी के तहत तुलसी स्वयं सहायता समूह ग्राम उस्मानपुर की सदस्यों ने यह प्रेरणा कैंटीन प्रारंभ की गई है। इसमें सरकार बैठने की और यह दुकान की व्यवस्था करती है। प्रदेश सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कौरी, बीडीओ अजय कुमार, अशोक कुमार प्रधान उस्मानपुर, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। इस बारे में बात करने पर डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है।
भंडारे का आयोजन
थाना भवन। श्री बाला जी की प्रतिमा का धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद माता बाला बाग स्थित शनिदेव मंदिर परिसर मे भंडारे का आयोजन किया गया। चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आज शनिदेव मंदिर परिसर मे हनुमान मंदिर में श्रीबाला की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठित किया गया। भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया समिति के संयोजक कविराज कंसल ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद