फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पाकिस्तान से आम की पेटी भेजे जाने की फर्जी खबर पर सांसद प्रतिनिधि ने तहरीर दी

Thu, 08 Aug 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा संसद को आम की पेटी भेजे जाने की फर्जी खबर वायरल करने के विरुद्ध सांसद प्रतिनिधि ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम सांसद इकरा हसन के प्रतिनिधि मनोज राणा ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में अवगत कराया कि कुछ वेबसाइट के संस्करण में एक्स पर एक मनघड़ंत फर्जी समाचार पोस्ट किया गया। इसमें फर्जी तरीके से बताया गया कि पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा सांसद इकरा हसन को आम की पेटियां भेज रही है। ऐसे में जब हमारी देश की सीमा पर पाकिस्तानियों द्वारा घुसपैठ की जा रही है तथा हमारे सैनिकों की जान जा रही है। हमारे देश के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चल रहा है। ऐसे में उसे देश से सद्भावना के तौर पर कोई उपहार कैसे प्राप्त कर सकता है। उक्त समाचार फर्जी और मनघंड़त है। मेरे द्वारा कोई उपहार प्राप्त नहीं किया गया है। उपरोक्त डिजिटल चैनल एक्स की झूठी खबर से प्रभावित होकर व्हाट्सएप ग्रुपों एक युवक द्वारा अपने मोबाइल नंबर से फर्जी समाचार वायरल किया गया है। तहरीर में आरोपी डिजिटल चैनल और एक्स और उस पर पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कारवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें