फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांसद इकरा चौधरी ने दो फ्लाईओवर बनवाने के लिए नितिन गडकरी को पत्र लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। जनपद में बलवा चौराहा व कलक्ट्रेट चौराहे पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर बनवाने के लिए सपा सांसद इकरा चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सांसद इकरा चौधरी के कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि संसद सत्र के दौरान सांसद इकरा चौधरी ने प्रश्न किया था कि पानीपत खटीमा राजमार्ग और दिल्ली-शामली-यमनोत्री मार्ग पर ब्लैक स्पाॅट होने के कारण यहां जाम लगने के साथ ही आए दिन दुर्घटना में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। सड़क परिवहन मंत्री ने बताया था कि उन्होंने मार्ग की जांच करा ली है। ऐसे नौ ब्लैक पाइंट चिह्नित किए गए हैं तथा इसके समाधान के लिए परियोजना बनाई जा रही है।
जनपद शामली में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर कलक्ट्रेट चौराहे व दिल्ली शामली यमुनोत्री मार्ग पर बलवा चौराहा ब्लैक प्वाइंट के श्रेणी में आते हैं। सांसद इकरा चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा संसद में किए गये वायदे को याद दिलाने के लिए पत्र लिखा है ताकि दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर बनाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें