फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चलती कार में लगी आग, डायल-112 टीम की बनी देवदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र के ग्राम चौसाना में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। कार में तीन महिलाएं और दो पुरुष फंस गए।
सूचना मिलते ही डायल-112 की पीआरवी-3025 टीम मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल विपिन त्यागी, कांस्टेबल नवीन धीमान और होमगार्ड सुक्खा सिंह ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए फायर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। कार सवार तीन महिलाओं समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार सवार सहारनपुर के जाड़खेड़ा के नारायण परिवार की तीन महिलाओं और पुरुष के साथ कार में सवार होकर पटनी गांव में आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के इस बहादुरी भरे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अगर टीम समय पर न पहुंचती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। डायल-112 कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने डायल-112 टीम की वीरता और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें