फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव भारसी में चलो गांव की ओर द्वारा किसान मजूर एकता पंचायत में बोलते वक्ता व भ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के गांव भारसी में रालोद के चलो गांव की और कार्यक्रम के अंतर्गत किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसान आंदोलन को रालोद का पूर्ण समर्थन देने का एलान किया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के द्वारा पास किए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भी किसानों को पार्टी का पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर रखा है। आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए रालोद ने चलो गांव की और कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव भारसी में एक पंचायत हुई। रालोद के प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार ने कहा कि किसान तीनों कृषि कानूनों के वापस नहीं होने तक लगातार आंदोलन करते रहेंगे।
जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि सरकार किसानों की कमर तोड़ने के लिए लगातार डीजल, पेट्रोल और खाद की कीमत बढ़ा रही है, जबकि सरकार ने चार साल से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया है। डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि रालोद आंदोलन कर रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर संघर्ष कर रही है। रालोद का एक-एक कार्यकर्ता किसान आंदोलन में किसानों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

अध्यक्षता भगवान सिंह नाला और संचालन किसान नेता सुनील पंवार ने किया। मौके पर भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार, अमरपाल, ब्रह्म सिंह, देशराज भनेड़ा, सुनील कुड़ाना, आशुतोष पंवार, रहीसू, जावेद अख्तर, बिजेंद्र किवाना, पूर्व प्रधान विनोद सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें