शामली क्षेत्र के गांव बलवा में मंदिर में शाकुम्भरी के जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु । सो स्वयं
शामली। गांव बलवा में मां शाकंभरी देवी मंदिर में जयंती के मौके पर शाक सब्जी से विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विशाल भंडारे में हलवा-पूरी, चावल और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।
रविवार को बलवा गांव में गुघेश्वर शिव मंदिर में निर्माणाधीन मां शाकंभरी मंदिर भवन में जयंती के मौके पर शाक सब्जी से श्रद्धालुओं की ओर से विशेष पूजा अर्चना की गई। शामली की संगीत पार्टी की ओर से मां का गुणगान किया गया। मां के अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मां शाकंभरी देवी सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र बसंल, राकेश अग्रवाल, राकेश गर्ग, भौरी लाल, संजय धीमान आदि मौजूद रहे।