फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
शामली मां शाकुंभरी देवी के जन्मोत्सव पर पूजन करते श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नगर की कांबोज कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा संघ की ओर से मां शाकंभरी के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। दोपहर में भजन कीर्तन का आयोजन किया और उसके बाद आरती कर भंडारा हुआ।
विज्ञापन

पंडित आशू ने विधि विधान के साथ मां शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव पर पूजन कराया। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से मां की पूजा अर्चना करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धर्म मार्ग पर चलकर अपने कष्टों को दूर करने चाहिए, क्योंकि यह मनुष्य जीवन सिर्फ पुण्य कार्य करने से मिलता है। आज के समय में व्यक्ति मोह माया के लालच में पड़कर सब कुछ भूल गया है, जो उसके विनाश का कारण है।
मां शाकंभरी अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। भजन कीर्तन में भक्तों ने मां के भजनों पर नृत्य किया। उसके बाद शाम के समय आरती की गई और फिर भंडारा हुआ। भंडारे में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष भोरी लाल सिंघल ने बताया कि संघ द्वारा पिछले 95 वर्ष से मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भोरी लाल सिंघल, राजेश गर्ग, सुनील कुमार, संजय धीमान, नरेंद्र धीमान, संजय कुमार, हरि गोपाल, भानू बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें