फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का करें पालन

विज्ञापन
शामली सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते एमएलसी वीरेंद्र सिंह व डीए - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए खुद के जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन को बचाने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। सुरक्षित जीवन के लिए सुरक्षित यात्रा आवश्यक है। जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर बृहस्पतिवार को विशेष सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पहला समय था की आदमी साइकिल की घंटी की आवाज पर साइड में हो जाता था और आज आदमी को अपनी स्वयं की चिंता है ना दूसरे के जीवन की। आदमी का भाषा शैली व्यवहार बदल रहा है।
उन्होंने आम जनमानस से कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से अपने साथ-साथ दूसरों का जीवन भी बचता है। इसलिए खुद पालन करें और दूसरों को भी यातायात के नियमों का पालन करवाएं जाने का संकल्प लें। विशिष्ट अतिथि डीएम जसजीत कौर ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के साथ जुड़े और यातायात के सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत ने यातायात व सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी। बताया कि शासन के निर्देश पर पांच जनवरी से चार फरवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस माह के तहत रोजाना शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह व डीएम जसजीत कौर ने सड़क सुरक्षा माह जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर राजेंद्र श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें