फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भक्तों ने मिलकर किया शृंगार दादी का...भजन पर खूब थिरके श्रद्धालु

Wed, 04 Sep 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर आयोजित चुँदडी महोत्सव में सजा राणी सती की आरती करते  श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शामली। हनुमान धाम के रानी सती मंदिर में मां नारायणी झुंझूनू वाली दादी के चुनरी महोत्सव में गायकों ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया है। भक्तो ने मिलकर किया शृंगार दादी का, लगता है दरबार दादी का... भजन प्रस्तुत कर गायकों ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।कलकत्ता से मां की चुंदडी और फूल मंगाकर भव्य दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक लाल सिंह लचक ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। भजन गायक रवि पाठक, निशांत पाठक ने बोलो दादी मां मेरे घर कब आओगी। ओढ़ ले मां ओढ़ ले तेरी चुनरी लाया मां आदि भजन प्रस्तुत किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेद्र निर्वाल, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन की पत्नी मीनू संगल, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, कुंशाक चौहान, विजय कौशिक, मनोज शास्त्री ने मां नारायणी झुंझनू वाली दादी को चुनरी अर्पित की। आरती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कढ़ी चावल, हलुआ पुरी सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्री दादी सेवा संस्थान के अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, गौरव गर्ग, अमन गोयल, राहुल शर्मा, गुड्डन, अभिषेक, मयंक संगल, एडवोकेट दीपक कौशिक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें